फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर: विवेक वासवानी

Tue, 11 Jul 2017 12:50 AM IST
amarujala
विज्ञापन
film - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर और कलाकार विवेक वासवानी ने कहा कि बुंदेलखंड फिल्म निर्माण के  लिए बेहद बेहतर जगह है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जिन्हें शूटिंग के लिए इस्तेमाल भविष्य में करेंगे। स्थानीय होटल में रामो जी क्रियन यूनीवर्स के हुए कार्यक्रम में उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड में लोकल कलाकारों व विद्यार्थियों को फिल्म मैकिंग के  प्रशिक्षण देने की योजना है। 
अभी तक उन्होंने भुवनेश्वर, पटना, कांगड़ा जैसे शहरों में गरीब परिवारों के बच्चों को फिल्म मेकिंग का प्रशिक्षण दिया। इन बच्चों की लगभग एक दर्जन बनी शार्ट फिल्मों में सोनू बन गया जेंटलमैन, टूटता तारा फिल्में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई है। कोशिश है कि बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में जाकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ना है। विवेक ने पत्थर के फूल, राजू बन गया जेंटलमेंट, फंटूश, दिल विल प्यार व्यार, रफबुक, आतिश जैसी फिल्में बनाई हेँ। इन फिल्मों सहित करीब 140 फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा अब बडे़ पर्दे का हिस्सा नहीं रह गया है। यह इंटरनेट टेक्नोलॉजी पर भी आधारित हो चुका है। फिल्म मेकिंग सीखने पर तीन घंटे की फिल्म तीन लाख तक में भी बन सकती है। आज सिनेमा का 80 प्रतिशत कमाई टेलीविजन, इंटरनेट, मोबाइल व डिजिटल से आता है। इनमें शाखरूख खान, सलमान खान जैसे कलाकारों की फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखा नामदेव हुई सम्मानित 
सोमवार को स्थानीय होटल में रामोजी क्रियन यूनीवर्स की ओर से शिखा नामदेव को रामोजी क्रियन यंग एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्राम अमरोख की शिखा ने गांव में शौचालय निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया था और प्रधानमंत्री से जांच की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच की गई। इस मौके पर शिखा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वह आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर महापौर किरन वर्मा, बॉलीवुड कलाकार विवेक वासवानी, प्रो. उज्ज्वल के चौधरी, प्रोफेसर अशोक कुमार, अरुण झरखड़िया आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड के युवा फिल्म मेकिंग को सीखे और अपनी प्रतिभा को निखारें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें