फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेली लोक-संस्कृति का पर्व मोराई छठ हर्षोल्लास से मना

Thu, 17 Sep 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। नगर और ग्रामीण अंचलों में आज बुंदेली लोक-संस्कृति का प्रतीक मोराई छठ पर्व मनाया गया। नवविवाहित जोड़ों वाले परिवारों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखा।
विज्ञापन

संध्या काल में सुहागिन और नवविवाहिता महिलाएं पारंपरिक परिधानों में निकलीं। वे हाथों में मिट्टी के करवे, चंदन, घी, हल्दी, रोली, अक्षत, मिष्ठान्न और नारियल से सजी पूजन थालियां लिए थीं। महिलाएं समूह में बुंदेली भजन और लोकगीत गाते हुए आगे बढ़ीं। नगर मोंठ के खेरापति घाट पर विसर्जन का कार्यक्रम देर शाम तक चला। तालाबों, नदियों और जलाशयों के तटों पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। सूर्यास्त पर मिट्टी के पात्रों में स्थापित मोर एवं मोरियां का मंगल गीतों के साथ विसर्जन हुआ। पूजा-अर्चना और विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं तथा बच्चों को प्रसाद व मिष्ठान्न बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें