फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली कला की महफिल में कद्रदानों को ढूंढती हैं कलाकारों की ‘निगाहें’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अटल एकता पार्क स्थित अटल कला मंच पर बुंदेली कलाकारों द्वारा प्रतिदिन कला का प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन दर्शक दीर्घा में दर्शकों का टोटा होने के कारण कलाकार मंच पर आते ही मायूस हो जाते हैं। आलम यह है कि कलाकाराें के उत्साहवर्धन के लिए महज एक या दो लोग ही होते है।
विज्ञापन

बुंदेली कलाकारों को मंच देने के लिए मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय की पहल पर अटल कला मंच उपलब्ध कराया गया था। मंच पर रोजाना बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। मंच पर बुंदेली कलाकारों द्वारा शहनाई, ख्याल गायन, बांसुरी, राई नृत्य, नृत्य वादन, ढिमरयाई, संगीत, ढोलक वादन, कथक, शास्त्रीय संगीत, मृदंग वादन सहित कई तरह के बुंदेली कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है। इसके एवज में झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा कलाकारों को मानदेय अदा किया जाता है। लेकिन अटल पार्क में कलाकारों का मंच दूर होने के साथ ही कार्यक्रमों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण लोग मंच तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिसके तहत कार्यक्रम में न के बराबर लोग ही कलाकारों की प्रस्तुति देखने को पहुंचते है। जिसके चलते कार्यक्रम के बाद कलाकार मायूस होकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें