फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेली कलाकारों ने प्रस्तुत किया राई नृत्य

Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। संस्कृति उत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय संग्रहालय के सभागार में झांसी, ललितपुर और जालौन के कलाकारों ने बुंदेली राई नृत्य पेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कलाकारों का चयन किया गया। चयनित कलाकार 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हरगोविंद कुशवाहा, ब्रजलता मिश्रा, बेबी इमरान, मातादीन शाक्य रहे। अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. महेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। संस्कृति विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें