फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूपी- एमपी के बॉर्डर पर तेंदुए की मौत

Fri, 19 Jan 2024 04:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर से सटे हुए गांव मडोर में एक तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर पहुंची मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तेंदुए के शव को दफना दिया है।
विज्ञापन

खैलार और मडोर गांव के जंगल में एक तेंदुआ घायल होने की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मडोर गांव मध्य प्रदेश की सीमा में होने के कारण मध्य प्रदेश वन विभाग के अफसरों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही छतरपुर वन विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर जांच की। तेंदुआ मृत पाए जाने पर वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। छतरपुर में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि मडोर गांव में तेंदुए की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम को भेजा गया था। लेकिन इलाका मध्य प्रदेश का होने के कारण मध्य प्रदेश वन विभाग को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम मृत तेंदुए को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें