फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानी की शादी की सालगिरह पर नजर आएंगी बुंदेली और महाराष्ट्रीय परंपराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के सभी वर्गों को दिया जाएगा आमंत्रण, आयोजन की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की शादी की सालगिरह की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसे लेकर बुधवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि समारोह बुंदेली और महाराष्ट्रीय परंपराओं के अनुसार होगा। साथ ही इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होगी।
रानी लक्ष्मीबाई और राजा गंगाधर राव की शादी की 19 मई को 182 वीं सालगिरह है। पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी अमर उजाला और महाराष्ट्रीय गणेश मंदिर कमेटी की ओर से झांसी के इतिहास की इस महत्वपूर्ण तारीख पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को गणेश मंदिर में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि राजा और रानी के विवाह की प्रतीकात्मक रस्में महाराष्ट्रीय परंपरा के अनुसार होंगी। जबकि राजा का द्वाराचार बुंदेली परंपरा के अनुसार रमतूलों की ध्वनि के बीच होगा। आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। गणेश मंदिर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी की जाएगी और फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इस पर लोग राजा-रानी के प्रतीकों के साथ सेल्फी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष राजीव इंदापुरकर ने की। जबकि आयोजन की रूपरेखा सचिव गजानन खानवलकर ने प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रभात कुमार सक्सेना, पीयूष रावत, रवीश त्रिपाठी, अतुल किल्पन, सुदर्शन शिवहरे मौजूद रहे। संचालन महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें