फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लूट के दौरान गोली लगने से घायल हुए सराफा कारोबारी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महोबा में लूट के दौरान बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए सराफा कारोबारी की यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सराफा कारोबारी से सवा तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट ले गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली ही हैं।
महोबा के पनवाड़ी थाना इलाके के ग्राम अलीपुरा निवासी अजयकांत सोनी (45) सराफा कारोबारी थे। उनकी पनवाड़ी बस स्टैंड के पास चौबे मार्केट में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। भाई हरिकांत सोनी ने बताया कि 25 जनवरी की शाम तकरीबन सवा छह बजे अजयकांत दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन-चार बदमाश आए। इससे पहले कि अजयकांत कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर दो फायर झोंक दिए, जिससे वह बाइक से गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से अजयकांत के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दरम्यान बदमाश अजयकांत के दो बैग लूट ले गए, जिनमें लगभग सवा तीन करोड़ रुपये कीमत के सोने के ढाई किलो, चांदी के 25 किलो आभूषण और ढाई लाख रुपये नकद लूट ले गए। गोली की आवाज सुनकर अजयकांत की पत्नी मीना घर के बाहर भागी तो अजय जमीन पर बेसुध पड़े हुए थे। आसपास रहने वाले लोग उन्हें आनन-फानन पनवाड़ी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। यहां के एक निजी अस्पताल में रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी की मौत की सूचना पर महोबा के सीओ और पनवाड़ी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ यहां आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि मृतक के दो बच्चे हैं। 18 साल की बेटी अंजली 12वीं कक्षा में पढ़ रही है, जबकि 13 साल का बेटा आरन्य सातवीं कक्षा का छात्र है। सराफा कारोबारी की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें