फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पोजल की दुकान पर चली गोली, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्पोजल की दुकान पर चली गोली, सनसनी
विज्ञापन

झांसी। रविवार दोपहर कोतवाली स्थित सुभाषगंज में डिस्पोजल की दुकान पर अचानक गोली चलने से सनसनी फैैल गई। गोली दुकान के बाहर लगे टीनशेड के ऊपर से चली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के जुगयाना मोहल्ला निवासी रमेश बरयानी की सुभाषगंज में डिस्पोजल की दुकान है। रोज की तरह दुकान पर उनके पुत्र रोहित बरयानी बैठे थे। कुछ ग्राहक भी दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दुकान के ऊपर लगे टीनशेड में कारतूस फंसा देखकर घबरा गए। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित होकर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाल संजय सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीन शेड पर लगे कारतूस को भी बरामद किया है। दुकान के ऊपर से गोली चलने की संभावना जताई गई है। यदि सामने से गोली चलते तो हमलावर लोगों को नजर आते। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। देर शाम पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी रही। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि गोली कहां से चली और किसने चलाई इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें