ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बुलंदशहर ने बागपत को आठ अंकों से हराकर अपने नाम कर लिया। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे मैच शुरू हुए। पूल ए में बागपत व बुलंदशहर की टीमों और पूल बी में मेरठ व गौतमबुद्धनगर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। इसमें बुलंदशहर ने 40-25 अंकों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल बागपत और मेरठ के बीच हुआ। यह मैच बागपत ने आठ अंकों से जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बुलंदशहर और बागपत के बीच खेला गया। बुलंदशहर ने 32-24 अंकों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व हॉकी खिलाड़ी संजीव बालियान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच खत्म होने पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान यूपी कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह, कैलाश नारायण सिंह यादव, दिनेश पांचाल, यशपाल सिंह यादव, मेहरबान सिंह यादव, रवींद्र पचौरी, बद्रीप्रसाद सेन, ब्रजेश दुबे, छोटेलाल यादव, सुंदर ग्वाला, बद्री प्रसाद, ह्रदेश, अमरजीत, विद्या पाल मौजूद रहे।