फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा जलाने वाले बुझाएंगे ‘आग’

Thu, 27 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire brigade news - फोटो : demo
विज्ञापन
दमकल कर्मियों के पेट की आग बुझाने वाले अब शहर में आग लगने पर उसे भी बुझाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। ड्राइवरों की कमी से जूझ रहे दमकल विभाग के अधिकारी अब फॉलोवर (सरकारी कुक) जो ड्राइविंग जानते हैं, को गाड़ी चलाने के लिए मना रहे हैं। दमकल विभाग के पास सात फायर टेंडर चलाने के लिए सिर्फ तीन ही ड्राइवर हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर में क्राफ्ट मेला मैदान, नगरा हाट का मैदान, सदर बाजार में झांसी क्लब मैदान, आर्य कन्या कालेज के मैदान और हीरोज ग्राउंड में आतिशबाजी का बाजार तीन दिन के लिए सजने वाला हैं। इन बाजारों के पास दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए समुचित प्रबंध करने हैं। क्राफ्ट मेला मैदान, हाट का मैदान और सीपरी बाजार में फायर टेंडर चौबीसों घंटे ड्राइवर के साथ खड़े होने हैं, ताकि आग लगते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच सकें। सदर बाजार के आतिशबाजी बाजार में फायर स्ट्रीब्यूसर (आग बुझाने के उपकरण) के साथ दमकल कर्मी तैनात होंगे।
दमकल विभाग यह व्यवस्था करने में असमर्थ दिख रहा है, जिसकी वजह सात फायर टेंडर के लिए केवल तीन ही ड्राइवरों का होना है। यदि तीनों स्थानों पर ड्राइवरों की ड्यूटी लग जाती है, तो मुख्यालय सूचना आने पर दमकल की गाड़ियां नहीं चल सकेगी। दीपावली के त्योहार पर घर-घर आतिशबाजी होगी, जिससे आग लगने की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। त्योहार पर आग पर तुरंत काबू पाना होगा अन्यथा हालात भयावह हो सकते हैं। ऐसे में दमकल विभाग के अफसरों को चालकों की कमी सता रही है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने विभागीय अन्य कर्मियों के अलावा गाड़ी चलाने में निपुण फालोवरों (सरकारी कुक) से तीन दिन के लिए ड्राइवर की ड्यूटी करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महावीर सिंह का कहना है कि ड्राइवरों की समस्या से विभाग काफी समय से जूझ रहा है। दीपावली की व्यवस्था के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था की जा रही है। एक फालोवर अच्छा ड्राइवर है, उसकी ड्यूटी तीन दिन के लिए गाड़ी चलाने में लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


कहां-कहां से होगी पानी की व्यवस्था
1- एसआईसी स्कूल के पास जल संस्थान से
2- चेलाराम की दुकान के सामने टंकी से
3- दतिया गेट फिल्टर रेलवे क्रासिंग के पास
4- तहसील के सामने खंडेराव गेट के पास
5- बीबीसी इंटर कालेज के सामने से
6- सब्जी मंडी रोड शिवाजी नगर से
7- सदर बाजार रामलीला मैदान के पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें