बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी चेक के भुगतान प्रकरण में अब मध्यप्रदेश की केनरा बैंक को मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा गया है। हालांकि, पहले भी बीयू बैंक को पत्र लिख चुका है लेकिन मुकदमा नहीं हो पाया है।
गौरतलब है कि अगस्त में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी चेक बनाकर जालसाज ने मध्यप्रदेश की केनरा बैंक की खरगौन शाखा में 2.72 लाख रुपये का भुगतान करा लिया था। जांच में भुगतान उत्तराखंड की रुद्रपुर की केनरा बैंक के खाताधारक गिरीश कुमार के खाते में होने की बात उजागर हुई। इस प्रकरण में अब तक न तो झांसी न ही मध्यप्रदेश में मुकदमा दर्ज हो सका है। वहीं, कुछ महीनों के बहीखाते की जांच करने के बाद बीयू ने भी इतिश्री कर ली। कुलसचिव सीपी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए केनरा बैंक की खरगौन शाखा को पत्र लिखा गया है।