बीयू के सांस्कृतिक दल ने जीवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय मध्य जोन युवा महोत्स?
- फोटो : REPORTERS
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने जीवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित 35वें अंतर विश्वविद्यालय मध्य जोन युवा महोत्सव में फिर से ललित कला स्पर्धा की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में 25 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी नोएडा की एमिटि यूनिवर्सिटी में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
पेंटिंग व क्ले मॉडलिंग में राजकुमार ने प्रथम, मुकेश प्रजापति ने पोस्टर में प्रथम, गजेंद्र सिंह ने मेहंदी में द्वितीय एवं रंगोली में तृतीय स्थान पाया। कार्टूनिंग में नंदिनी कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहीं। नाटक की मिमिक्री प्रतिस्पर्धा में सना अहमद ने द्वितीय स्थान पाया। संगीत प्रतिस्पर्धाओं में वेस्टर्न सोलो में फैजल रजा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में अभिजीत कुमार शुक्ला एवं मेघा कुशवाहा ने कोलाज प्रतिस्पर्धा में चौथा स्थान पाया। साहित्यिक प्रतियोगिता में क्विज में प्रियांशु संखवार, वृंदा दुबे एवं आशीष बांगर एवं वाद-विवाद में प्रियांशु संखवार एवं आशुतोष ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक दल का नेतृत्व सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. रेखा लगरखा एवं डॉ. कौशल त्रिपाठी ने किया।