फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू और टीकाराम कॉलेज में होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 29 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cricket, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने अग्रसेन कॉलेज की टीम को तथा टीकाराम कॉलेज की टीम ने बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमें बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट जीतने के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच में बुंदेलखंड महाविद्यालय और केपी सिंह कॉलेज नदीगांव की टीम के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकेडी की टीम ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी केपी सिंह कॉलेज की छह विकेट खोकर महज 87 रन ही बना सकी। बुंदेलखंड महाविद्यालय ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर की टीम के सभी खिलाड़ी 110 रन पर आउट हो गए। दूसरे सेमीफाइनल में बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर सौ रन बनाए। जवाब में टीकाराम महाविद्यालय की टीम ने 05 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के पूर्व विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना और पूर्व रणजी क्रिकेटर शैलेंद्र सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें