फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : छात्रा ने नहीं कराई नकल तो छात्र ने जड़ दिए थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल न कराने पर एक छात्र ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। छात्र की हरकत को देख परीक्षा कक्ष में हड़कंप मच गया। छात्रा भी फफकने लगी। कक्ष निरीक्षक और अन्य विद्यार्थियों ने छात्र को रोका। छात्रा की शिकायत के बाद बीयू प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर दिया।
बीयू के परीक्षा भवन में बुधवार को बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान बीटेक का एक छात्र अपनी सीट के आगे बैठी छात्रा से नकल कराने के लिए बोल रहा था। छात्र बार-बार कॉपी में लिखे उत्तर दिखाने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने कॉपी दिखाने से मना किया तो छात्र उस पर गुस्सा करने लगा। कक्ष निरीक्षक ने भी परीक्षा कक्ष में बात करते देख छात्र को टोका। इसके बाद भी छात्र नहीं माना। उसने एक बार फिर छात्रा से कॉपी दिखाने के लिए कहा, तो छात्रा ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र अपनी सीट छोड़कर छात्रा की सीट पर पहुंचा और छात्रा को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। छात्र की हरकत के बाद छात्रा की चीख निकली तो परीक्षा कक्ष में शोर मचने लगा। कक्ष निरीक्षक और अन्य विद्यार्थियों ने छात्र को रोका। वहीं छात्रा रो पड़ी। इस पर अन्य छात्राओं ने उसे संभाला। परीक्षा के बाद छात्रा ने बीयू अधिकारियों से छात्र की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर कुलानुशासक प्रो. आरके सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। वाराणसी की रहने वाली छात्रा ने बताया कि नकल नहीं कराने पर छात्र ने मारपीट की है। छात्रा के पक्ष में केंद्राध्यक्ष और कुछ परीक्षार्थियों ने भी बयान दिए हैं। जबकि, घटना के बाद छात्र मिर्जापुर जिले में स्थित अपने घर चला गया। उन्होंने बताया कि घटना में छात्र को दोषी मानते हुए कक्षा से निलंबित कर दिया गया है। छात्र के पिता को भी फोन करके घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें