अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग स्नातक-परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म 15 मार्च से भरवाना शुरू करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। दावा है अप्रैल में परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी ताकि समय पर शिक्षा सत्र पूरा हो सके।
बीयू परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर की अधिकांश परीक्षाओं के अभी तक परिणाम जारी नहीं हुए हैं। इसको लेकर विगत दिनों संबंधितों को सख्त आदेश भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि 28 फरवरी तक सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएं मगर ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि स्नातक-परास्नातक सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 15 मार्च से भरवाए जाएंगे। फिलहाल अप्रैल में परीक्षाएं शुरू कराना तय किया है ताकि समय पर शिक्षा सत्र पूरा हो सके।