फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षा 11 नवंबर से, प्रथम की दिसंबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) ने विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम व सप्तम) की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तय किया है कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा भेजे परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होना संभव नहीं है क्योंकि अभी तक प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विवि प्रशासन ने तय किया कि शासन द्वारा भेजे कार्यक्रम के अनुसार अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं करा दी जाएंगी, जिसके चलते तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा विभाग ने जहां शिक्षकों से पेपर बनवाना शुरू कर दिया है। वहीं, डेटशीट भी बनाई जा रही है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि जल्द ही डेट शीट कुलपति के सामने रखी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विषम सेमेस्टर तृतीय,पंचम व सप्तम की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराई जाएंगी। इसे लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में कराना संभव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें