फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 72 घंटे बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग संग दुष्कर्म आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी 72 घंटे बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस को पिछले तीन दिन से लगातार छका रहा था।
विज्ञापन

एसपीआरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, सात सितंबर को मोंठ थाने में नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोप में महेंद्र राजपूत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। उसे तलाशने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई थी। मंगलवार दोपहर उसके बह्मरौली बाईपास के पास कानपुर जाने वाले रास्ते पर मौजूद होने की सूचना मिली। थोड़ी देर में यहां पुलिस भी पहुंचकर गई और उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश कुरील, जीतेश कुमार, शशांक मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें