झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों में इस बार प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त होड़ रहेगी। 14 कोर्सों में दो से पांच गुना तक आवेदन आने के बाद कटऑफ भी ऊंचा जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, इस बार भी करीब दस कोर्स ऐसे हैं, जो छात्र-छात्राओं के भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए हैं।
पिछले साल के मुकाबले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों में छात्रों के आवेदनों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। बीयू प्रशासन ने कैंपस के 36 कोर्सों में सीधे प्रवेश के लिए 30 जून तक आवेदन मांगे थे। इन सभी कोर्सों में 1900 सीटें हैं, जिसके सापेक्ष करीब 2300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बीएससी मैथ, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी बायोग्रुप, बीएससी मैथ, बीएससी फोरेंसिक साइंस कोर्स में छात्रों का भरोसा बढ़ा है। इन कोर्सों के फार्म जमकर बिके हैं। वहीं, एमए मैथ, मास्टर इन होटल मैनेजमेंट, एमएससी होम साइंस जैसे कोर्सों का रुझान इस बार बहुत कम रहा है। आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब मेरिट बनाने की प्रक्रिया चालू हो गई है। 20 जुलाई तक पहली मेरिट जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
इन कोर्सों में न होगा प्रवेश पाना आसान
कोर्स सीटें फार्म भरे गए
बीएससी मैथ्स ग्रुप 60 396
बीकॉम ऑनर्स 60 280
बीएससी बायो ग्रुप 60 146
बीएससी मैथ, कंप्यूटर साइंस 60 128
बीएससी फोरेंसिक साइंस 60 127
बीसीए 90 114
एमएससी जियोलॉजी 30 98
एमए होम साइंस 30 63
एमए एजूकेशन 20 65
बीबीए ऑनर्स 60 81
बीएससी बायोटेक 60 70
एमएससी होम साइंस 30 37
....................................................................................
इन कोर्सों का घटा रुझान
कोर्स सीटें फार्म भरे गए
एमए मैथ 60 5
मास्टर इन होटल मैनेजमेंट 40 3
एमएससी होम साइंस 30 8
मास्टर इन एप्लाइड इकोनॉमिक्स 40 10
बीबीए टूरिज्म 40 14
बीएससी होमसाइंस 60 17
बीएससी बायोकेमिस्ट्री 60 19
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी 60 23
....................................................................................
इन कोर्सों में भी कायम भरोसा
कोर्स सीटें फार्म भरे गए
बीएससी जियोलॉजी 40 36
बीपीटी 30 28
बीएससी बायोमेडिकल साइंस 60 43
बीए जर्नलिज्म 60 42
एमए जर्नलिज्म 50 33
बीलिब 80 40