झांसी। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय, हिसार में 24 फरवरी तक चलने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता में बीयू की टीम प्रतिभाग करेगी। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया है। टीम में बीकेडी के जितेंद्र, आयुष केशरी, अरुण राजपूत, बीयू के अभय सिंह, प्रिंस कुशवाहा, विद्यावती ग्रुप ऑफ कॉलेज के ऋषभ गणेश शामिल हैं। टीम प्रबंधक डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। बीयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने टीम को बधाई दी। ब्यूरो