फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू के इंजीनियरिंग विभाग में शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में शॉर्ट टर्म कोर्स एडवांसेस इन एनर्जी कन्वर्जन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट शुरू हुआ। इस कोर्स का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग, विंड एनर्जी, इलक्ट्रो केमिकल एनर्जी, सोलर एनर्जी के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से अवगत कराना है, जो कि किताबी ज्ञान को भौतिक वातावरण के संबंध को दर्शाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स के शुभारंभ सत्र में पहले दिन अदानी पॉवर, दाहानु के एडिशनल वाइस प्रेसिडेंट पांडुरंग जल्कोटे ने प्रतिभागियों को बताया कि किस तरह थर्मल पॉवर, सस्टेनेबल एनर्जी, फ्यूल कन्वर्जन एफिशिएंसी, बिल्डिंग एनर्जी के क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों का क्या महत्व है और उन्हें नकारा नहीं जा सकता। उसके बाद एमएनआईटी भोपाल के प्रो. सिराज अहमद ने विंड एनर्जी स्टेट ऑफ द आर्ट के विषय पर अपने अनुभव बताए। तीसरे सेशन में डॉ. वेंकटसेलानाथान ने एलेक्ट्रो केमिकल एनर्जी कन्वर्जन एंड स्टोरेज के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक इंजी जितेंद्र वर्मा, कोर्स संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंगोतिया, इंजी शशिकांत वर्मा, इंजी. राहुल शुक्ला, इंजी. अवधेश गौर, इंजी. विशाल आर्या, प्रो. एसके कटियार, इंजी. बृजेश लोधी, इंजी अंकिता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें