फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा फार्म की तिथि 25 तक बढ़ाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार तक 1.44 लाख छात्र-छात्राओं ने किए पंजीकरण, 85 हजार ने फार्म सबमिट किए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने के लिए शनिवार शाम तक 1.44 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और 85 हजार ने फार्म सबमिट कर दिए हैं। चूंकि फार्म सबमिट करने की तिथि 10 मार्च है और आंकड़ा संतोषजनक नहीं है, इसलिए 25 मार्च तक तिथि बढ़ना तय है। इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गत वर्ष हुई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में करीब 3.50 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे। यह आंकड़ा तब पहुंचा जब शासन की अनुमति से फार्म भरने की अंतिम तिथि करीब चार बार विस्तारित की गई। इस बार 10 फरवरी से फार्म भरना शुरू हुआ है। शनिवार को 18 दिन बीतने पर 1.43 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है और 84 हजार ने ही फार्म सबमिट किया है। चूंकि यह आंकड़ा संतोषजनक नहीं है, इसलिए बीयू प्रशासन ने अंतिम तिथि विस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया है और स्वीकृति का इंतजार है। सूत्र बताते हैं कि 25 मार्च तक बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की तिथि बढ़ना तय है। राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। संभव है कि सोमवार या मंगलवार को तिथि विस्तारित होने की अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें