फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू में मारपीट का वीडियो वायरल, नाराज परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन, सुरक्षा कर्मी को हटाया गया

Fri, 08 May 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू परीक्षा भवन के बाहर एलएलबी परीक्षार्थियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो वारयल हो रहा है। इस मामले में जांच समिति गठित कर आरोपी सुरक्षा कर्मी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीयू के अंदर होती मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया, वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के बाहर बृहस्पतिवार को एलएलबी परीक्षार्थियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर गुत्थमगुत्था हुई। घटना से नाराज परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलसचिव ने जांच समिति गठित कर आरोपी सुरक्षा कर्मी को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में एलएलबी की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा भवन से बाहर निकले और जमा कराए गए मोबाइल फोन लेने के लिए काउंटर पर पहुंचने लगे। कुछ छात्र मोबाइल काउंटर खाली होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक सुरक्षा कर्मी ने छात्रों को हटने के लिए कहा। परीक्षार्थियों ने मोबाइल लेने के इंतजार में खड़े होने की बात कही, लेकिन सुरक्षा कर्मी उन्हें वहां से हटाने पर अड़ गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे।

बीयू प्रशासन ने सुरक्षा कर्मी को हटाया
घटना के बाद गुस्साए परीक्षार्थी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने लिखित शिकायत के साथ मारपीट का वीडियो विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपते हुए दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया आरोपी सुरक्षा कर्मी अमित को जांच पूरी होने तक परिसर ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे लगे, लेकिन डीवीआर नहीं
विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) नहीं मिला। इससे घटना की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। अब जांच मुख्य रूप से परीक्षार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर की जा रही है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि परीक्षार्थियों ने अभद्रता की थी। रोकने पर विवाद बढ़ा और गुत्थमगुत्था की स्थिति बन गई। मामले की सच्चाई जानने के लिए जब सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की गई तो पता चला कि डीवीआर ही नहीं लगा है।
विज्ञापन


मारपीट का वायरल वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें