झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा के बाहर छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंचे विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।
विश्वविद्यालय परिसर में बने हॉस्टल और बाहर के हॉस्टल के छात्रों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। शनिवार को भी किसी बात को लेकर बीयू कैंपस और बाहर रहने वाले छात्र भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच, किसी ने विवाद की सूचना विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों को दे दी। सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। मामले की सूचना कुलानुशासक को भी दी गई। प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि छात्रों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों को शांत करा दिया गया।