फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आउट ऑफ कोर्स पेपर पर बीयू खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू कैंपस के बीएफए तृतीय सेमेस्टर, बीबीए पंचम सेमेस्टर और बीसीए तृतीय सेमेस्टर के आउट ऑफ कोर्स (कोर्स से बाहर) आए पेपरों के मसले में बीयू प्रशासन लीपापोती करने में जुटा है। नौ जनवरी को हुई परीक्षा समिति की बैठक में मामला नहीं रखा गया।
बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं परीक्षा भवन में हो रही हैं। आधिकारिक सूत्रों की माने तो बीबीए पंचम सेमेस्टर का पेपर आउट ऑफ कोर्स आने का मसला आगामी परीक्षा समिति की बैठक में रखा जा सकता है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बीएफए तृतीय सेमेस्टर का पेपर आउट ऑफ कोर्स नहीं आया था। 20 दिसंबर को बीएफए तृतीय सेमेस्टर डिजाइन फॉर वेविंग एंड प्रिटिंग की परीक्षा तृतीय पारी में थी। परीक्षार्थियों को आउट ऑफ कोर्स पेपर मिला तो परेशान हो गए। परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित शिक्षकों से इस बारे में पूछा। आनन-फानन में नया प्रश्नपत्र बनवाकर परीक्षा कराई। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने स्वीकार किया था कि फाइन आर्ट के तृतीय सेमेस्टर का पेपर आउट ऑफ कोर्स आया था। परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए तय पूरा समय दो घंटे दिया गया।
विज्ञापन

तीन जनवरी को बीबीए पंचम सेमेस्टर के मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम का पेपर आउट ऑफ कोर्स आया। परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत केंद्र निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक से की मगर सुनवाई नहीं हुई। परीक्षार्थी ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर शिकायत की।दूसरे दिन परीक्षार्थियों ने शिक्षक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कुलपति से शिकायत की। कुलपति ने जांच के आदेश दिए। परीक्षा नियंत्रक ने मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डाॅ. अर्चना वर्मा, डा. शंभुनाथ और डॉ. सादिक खान के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की।
विज्ञापन

वहीं, नौ जनवरी को बीसीए तृतीय सेमेस्टर का पेपर ऑउट ऑफ कोर्स आया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता देख परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर तत्काल नया पेपर बनवाकर परीक्षा कराई गई, जो शाम छह बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें