फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू कैंपस कोर्सों की ऑनलाइन काउंसिलिंग अगले सप्ताह से

विज्ञापन
bu online counciling
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस के 64 कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी। इन कोर्सों की 4300 सीटों पर लगभग साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं। कई कोर्सों में जरूरत से ज्यादा फॉर्म की वजह से प्रवेश की होड़ रहेगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 102 कैंपस कोर्स संचालित हैं। पिछले साल तक 46 कोर्सों में सीधे प्रवेश के जरिए एडमिशन होता था, जबकि 49 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था। कोरोना वायरस के चलते इस बार बीयू प्रशासन ने एंट्रेंस एग्जाम वाले 19 कोर्सों में भी मेरिट के जरिए प्रवेश देने का फैसला लिया। इस तरह, अब 64 कोर्सों में सीधे प्रवेश के जरिए एडमिशन होगा। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि इन सभी 64 कोर्सों में 4300 सीट के सापेक्ष लगभग साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। कई कोर्सों में सीट से काफी अधिक आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि सीधे प्रवेश वाले कोर्सों की काउंसिलिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
यह रहेगी प्रक्रिया
अब तक काउंसिलिंग ऑफलाइन होती रही है लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते इसे ऑनलाइन कराई जा रही है। काउंसिलिंग शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं को विभागाध्यक्ष अथवा समन्वयक की ईमेल आईडी पर दस्तावेज भेजने होंगे। इसके बाद विभाग प्रमुख दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। उनके प्रवेश कंफर्म करने के बाद छात्रों को ऑनलाइन ही फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही छात्रों से शपथपत्र लिया जाएगा कि यदि उनके दस्तावेज में कोई कमी निकलती है तो प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, ऑफलाइन क्लासेस शुरू होने के बाद फिर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें