फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : आठ विषयों में ओडीएल कोर्स होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या परिषद की बैठक में ओडीएल कोर्स शुरू करने पर लगी मुहर
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तय हो गई है। विद्या परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की बैठक में आठ विषयों में यूजी-पीजी स्तर के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्स शुरू करने पर मुहर लगा दी गई है।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक कैलेंडर और दीक्षांत समारोह को लेकर अहम निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 11 अप्रैल से यूजी-पीजी के प्रवेश के लिए आवेदन शुरू होंगे, जबकि प्रवेश परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह में कराई जाएंगी। नए सत्र का पठन-पाठन 25 जुलाई से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

ओडीएल के तहत बीकॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एमकॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी गणित और एमसीए कोर्स संचालित किए जाएंगे। ये कोर्स विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए उपयोगी होंगे। ऑनलाइन माध्यम से होने के कारण इनकी फीस सामान्य कोर्स से लगभग 50 प्रतिशत कम रखी गई है।
विज्ञापन


कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि ओडीएल कोर्स में साल में दो बार (जुलाई और फरवरी) प्रवेश लिए जाएंगे। इसके साथ ही नैक क्रेडिट महाविद्यालयों से पीएचडी गाइड के लिए आवेदन लेने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसकी अंतिम तिथि राजभवन द्वारा तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें