झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक कोर्सों के विषम सेमेस्टरों की परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है। अब 31 दिसंबर से तीन पालियों में परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि इससे पहले 29 नवंबर को बीयू ने अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह दिसंबर को अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया। इस पर आपत्तियां आईं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब अंतिम संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ब्यूरो
विलंब शुल्क के साथ कल तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक, परास्नातक के कोर्सों के विषम सेमेस्टरों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष में प्रवेश कन्फर्मेशन, प्रमोशन की अंतिम तिथि को शनिवार तक विस्तारित कर दिया गया है। ब्यूरो