फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए वाराणसी से भरे सर्वाधिक फार्म

Sun, 27 Apr 2025 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार तक श्रावस्ती के 203, महोबा से 410 और झांसी से भरे गए चार हजार फार्म
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक कुल तीन लाख से ज्यादा फार्म भरे गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 45 हजार से ज्यादा फार्म वाराणसी और सबसे कम 203 फार्म श्रावस्ती के छात्र-छात्राओं ने भरे हैं। इसके चलते, प्रदेश समन्वयक काशी विद्यापीठ में परीक्षा केंद्रों को लेकर तीन मई को बैठक होगी। इसके बाद ही पूर्वांचल के परीक्षा केंद्रों को लेकर अंतिम फैसला होगा। वहीं, जिले से करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं।
प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रति सर्वाधिक रुझान पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज आदि के छात्र-छात्राओं में रहा है। वही, पश्चिम के जिलों में उम्मीद के कम फार्म भरे गए हैं। बलिया व गोरखपुर से 20-20 हजार, प्रयागराज से 19 हजार, जौनपुर व गाजीपुर से 13-13 हजार तथा देवरिया और कुशीनगर से 11-11 हजार फार्म भरे गए हैं। वहीं, सबसे कम श्रावस्ती से 203, महोबा से 410 और चित्रकूट से 500 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। चूंकि पहली बार वाराणसी से 45 हजार से ज्यादा फार्म भरे गए हैं, इसलिए सभी की परीक्षा वाराणसी में कराना संभव नहीं है। इसलिए तीन मई को वाराणसी में बैठक करके डीएम से वार्ता की जाएगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार तक 3.72 लाख ने कराया पंजीकरण
बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया शनिवार शाम तक बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 3.72 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से तीन लाख से ज्यादा ने फीस जमा करके फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें