झांसी। बुंदेलखंड विवि परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम की विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर 13 फिर 17 नवंबर कर दी गई। बावजूद इसके अधिकांश कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके। कॉलेजों ने परीक्षा फार्म भरवाने की तिथि बढ़ाने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर सभी सेमेस्टर के परीक्षा फार्म अब 20 नवंबर तक भरे जाएंगे। ब्यूरो
-
वोकेशनल कोर्स की जल्द तय होगी फीस
झांसी। बीयू नए शिक्षा सत्र से साइबर सिक्योरिटी पर वोकेशनल कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए फीस का निर्धारण किया जाना है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी वित्त समिति में इसकी फीस का निर्धारण किया जाएगा। फीस कितनी होगी यह कहना संभव नहीं है। इतना जरूर है कि फीस कम ही होगी। ब्यूरो