फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय : पांच नए विषयों में कर सकेंगे पीएचडी पर घटेंगी 60 से ज्यादा सीटें

Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू ने पिछले साल करीब तीन दर्जन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, एजूकेशन, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, सोशल साइंस, एमएसडब्ल्यू, भूगोल, इकोनॉमिक्स और एग्रीकल्चर साइंस सहित विभिन्न विषय शामिल थे। इन कोर्सों में पीएचडी करने के लिए 190 सीटों पर फॉर्म खोले गए थे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को इस बार पांच नए विषयों में पीएचडी करने का मौका देगा। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार पीएचडी की 60 से अधिक सीटें घट जाएंगी। एक सितंबर से पीएचडी के लिए आवेदन खुलेंगे। अक्तूबर में प्रवेश परीक्षा होगी और नवंबर में कोर्स वर्क शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीयू ने पिछले साल करीब तीन दर्जन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, एजूकेशन, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, सोशल साइंस, एमएसडब्ल्यू, भूगोल, इकोनॉमिक्स और एग्रीकल्चर साइंस सहित विभिन्न विषय शामिल थे। इन कोर्सों में पीएचडी करने के लिए 190 सीटों पर फॉर्म खोले गए थे।

इस बार बीयू ने पांच नए कोर्सों फिजिकल एजूकेशन, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, हॉर्टीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री में भी पीएचडी कराने का निर्णय लिया है।
इस बार 42 विषयों में छात्र-छात्राएं पीएचडी कर सकेंगे। नए कोर्सों में चार से पांच सीटों पर फॉर्म खोले जाएंगे। इन नए कोर्सों को छोड़ दें तो पिछले साल के विषयों में पीएचडी की 60 से अधिक सीटें घटा दी गई हैं। ऐसे में अक्तूबर में लगभग 150 सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


पीएचडी के लिए एक सितंबर से फॉर्म खुलेंगे। अक्तूबर में प्रवेश परीक्षा होगी और नवंबर से कोर्स वर्क शुरू हो जाएगा। इस बार फिजिकल एजूकेशन, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, हॉर्टीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री में भी छात्र पीएचडी कर सकेंगे। कॉलेजों में लगातार शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से पिछले साल के विषयों में 60 से ज्यादा सीटें कम करने का फैसला लिया है। - प्रो. एसपी सिंह, शोध निदेशक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें