फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : आज ही भर लें परीक्षा फाॅर्म, कल है अंतिम तिथि लेकिन 500 रुपये विलंब शुल्क भी करना होगा जमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म बढ़ाने की अंतिम तिथि फिर 13 दिसंबर तक बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार तक सामान्य फीस के साथ फार्म भर सकेंगे मगर 13 दिसंबर को 500 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। बीयू प्रशासन ने यह फैसला बुधवार तक 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म नहीं भरने की वजह से लिया है।

बीयू की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं, जिनमें कैंपस व संबद्ध कॉलेजों के करीब 2.75 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म नहीं भरा है। इसकी वजह किसी का फीस नहीं भरना है तो किसी की फीस दो किश्त में जमा करने की अनुमति नहीं मिल पाना है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बुधवार को थी, जिसे बढ़ाने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय से अनुरोध किया। कुलपति ने बृहस्पतिवार तक बिना शुल्क और 13 दिसंबर को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- 15 दिसंबर को जारी होंगे प्रवेशपत्र



परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा फार्म भरने में समय लग रहा है। इसलिए सभी के प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें