फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: 183 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की स्नातक, परास्नातक की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सातों जनपदों के लिए 34 नोडल अधिकारी का भी गठन किया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। एक सप्ताह पहले परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सातों जिलों के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 34 नोडल केंद्रों का भी गठन किया गया है। यहां के प्राचार्य को ही नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी का काम जनपदों में भेजे जाने वाले प्रश्न पत्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा परास्नातक द्वितीय वर्ष के 154289 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें