फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : आज से भरे जाएंगे सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू ने अभी तक यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षा के 50 फीसदी परिणाम जारी नहीं किए हैं। छात्र-छात्राएं अब बुधवार सुबह 10 बजे से सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरेंगे। 20 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू कराने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। ऐसे में 90 दिन की कक्षाएं न होने के विरोध के चलते कैंपस के संस्थान एवं संबद्ध कॉलेजों को ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं पूरी करने के आदेश कर दिए हैं।



बताते चलें कि बीयू कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं हैं। इनकी परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्ण हो गई थी मगर अभी तक 50 फीसदी तक पाठ्यक्रम के परिणाम जारी नहीं हुए हैं। कई पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। वहीं, शिक्षा सत्र नियमित करने के लिए बुधवार से बीयू की वेबसाइट पर सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरना शुरू होंगे, जो 31 मार्च की शाम पांच बजे तक भरे जा सकेंगे। वहीं, परीक्षा विभाग ने सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम 20 अप्रैल से बनाना शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से पूर्व 90 दिन की नियमित कक्षाएं होना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि बुधवार से सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म भरने शुरू हो जाएंगे। 20 अप्रैल से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जिसका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।



0- दो घंटे के पेपर में होंगे बहुविकल्पीय सवाल



सम सेमेस्टर की परीक्षा दो घंटे की होंगी और इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। पूरे पेपर में तीन खंड होंगे और विद्यार्थी को 75 सवालों का जवाब ओएमआर सीट पर देना होगा।
विज्ञापन


दावा : 24 मार्च तक जारी करेंगे सभी परिणाम

बीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब होली की वजह से तीन दिन तक अवकाश रहेगा। इसके चलते तीन दिन मूल्यांकन कार्य और अंकतालिका बनाने का काम बंद रहेगा। ऐसे में अब 24 मार्च तक ही सभी परिणाम जारी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें