फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीए-एलएलबी कोर्स के लिए बीयू ने नहीं दी एनओसी, बीकेडी फिर करेगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) पांच वर्षीय बीए-एलएलबी कोर्स शुरू करने के लिए फिर प्रयास करेगा। महाविद्यालय नवंबर के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए आवेदन करेगा। बीकेडी में लंबे समय से एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित हैं। ऐसे में बीए-एलएलबी के लिए मानक पूरे न होने की आपत्ति को कॉलेज प्रशासन उचित नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. एसके राय ने बताया कि पिछले वर्ष से बीए-एलएलबी शुरू करने के लिए एनओसी लेने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय से एनओसी मिलने के बाद ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए नवंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आवेदन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से तर्क दिया गया है कि कॉलेज की जमीन का सत्यापन नहीं होने की वजह से एनओसी जारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें