फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी को हरा बीयू ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में चल रही सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए बीयू ने आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर को शिकस्त दी।
विज्ञापन

कानपुर में 20 फरवरी से चल रही प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने सहारनपुर, मेरठ, रीवा और जबलपुर यूनिवर्सिटी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। कानपुर यूनिवर्सिटी की टीम के साथ बीयू का सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें कानपुर यूनिवर्सिटी की टीम 11 रनों से विजयी रही। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान और कांस्य पदक के लिए बीयू और आईटीएम ग्वालियर के बीच सोमवार को मैच खेला गया। बीयू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर की टीम 93 रन ही बना पाई। बीयू की टीम ने 26 रनों से ये मैच जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। बीयू की ओर से बल्लेबाज शुभेंद्र प्रताप ने 40, प्रभात टंडन ने 27 रनों का योगदान दिया। जबकि, बीयू के गेंदबाज राज नायक, रोशन और अमितेश शुक्ला ने दो-दो विकेट लिए। राज नायक मैन ऑफ द मैच चुने गए। बीयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम इंटर जोनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें