फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शह-मात के खेल में बीयू ने बरेली विवि को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय महिला वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले राउंड में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पांचवें मुकाबले में बरेली यूनिवर्सिटी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम में पहले राउंड में पहला मैच एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच पंजाब यूनिवर्सिटी और आईजी यू मीरपुर के बीच हुआ। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम जीती। तीसरे मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने हराया। चौथे मैच में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को शिकस्त दी। जीतने वाली सभी टीमें चार अंक प्राप्त कर अगले राउंड में प्रवेश कर गईं। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से प्रतियोगिता का दूसरा, तीसरा और चौथा राउंड खेला जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आदर्श सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. सुनील काबिया, डॉ. अनिल कुमार सूर्यवंशी, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ. सौरभ सविता, धीरेंद्र सिंह यादव, अनुपम राजपूत मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक इंटनेशनल ऑर्बिटर कविता पटेल, ऑर्बिटर आनंद सिंह, एकता सिंह, दीपक विश्वकर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें