फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम एक सप्ताह में देने का दावा हवा-हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में घोषित करने का दावा थोथा साबित हुआ। परेशान विद्यार्थी चक्कर काट रहे हैं। उन्हें रटारटाया जवाब मिल रहा है कि जल्द परिणाम जारी होगा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 26 सितंबर 2025 को कराई थी, जिसमें 497 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने दावा किया था कि एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है। एकेडमिक निदेशक का कहना है कि परिणाम जारी करने में अभी 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




काउंसिलिंग संपन्न : बीयू में 9वें बैच के 47 विषयों की पीएचडी की काउंसिलिंग सोमवार को संपन्न हो गई। एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें