फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई से लैस होगा बीयू कैंपस

Wed, 03 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का पूरा कैंपस अब वाईफाई से लैस हो जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। इससे शिक्षक व विद्यार्थी इंटरनेट सर्फिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन



बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन संस्थान को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में वह पूरे कैंपस को इंटरनेट से लैस करने जा रहा है। आजकल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी (आईक्यूएसी) प्रभारी डॉ. यशोधरा शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था पर काम शुरू करवा दिया गया है, अगले हफ्ते से कैंपस में यह प्रभावी हो जाएगा। इसके लिए कोई पासवर्ड नहीं होगा, लोग सीधे इसको फोन से कनेक्ट कर लेंगे। गौरतलब है कि अभी तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और गर्ल्स हॉस्टल में ही वाईफाई सिस्टम है।

ई-लर्निंग मैटेरियल की होगी खरीद
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ई-लर्निंग मैटेरियल भी खरीदेगा। लाइब्रेरियन की ओर से किताबों के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। इसके बाद सभी विभागाध्यक्ष इस पर अपना-अपना सुझाव देंगे। सुझावों के अनुसार परचेज कमेटी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की किताबों की खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें