फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : अब भी नहीं भरे जा रहे हैं बैक परीक्षा के फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) प्रशासन 12 दिसंबर से यूजी-पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कराने का दावा कर रहा है, मगर हकीकत एकदम इतर है। समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर बैक के परीक्षा फाॅर्म भरने की सुविधा तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।
बीयू ने यूजी-पीजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो परीक्षा विभाग के गले की फांस बन सकता है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि करीब 11 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं। जिनमें नवप्रवेशित एवं तृतीय सेमेस्टर के करीब चार हजार है। बाकी विद्यार्थी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा के हैं। हैरानी तो यह है कि उच्चाधिकारियों के तमाम प्रयास के बावजूद अभी तक समर्थ पोर्टल पर बैक परीक्षा के फाॅर्म भरने की सुविधा तक शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर बीयू के अधिकारी समर्थ की टीम से लगातार संपर्क भी कर रहे हैं। वहीं, बैक परीक्षा फाॅर्म नहीं भर पाने की वजह से हजारों विद्यार्थी परेशान है। वह विवि के अधिकारियों के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं मगर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे में परीक्षाओं की तिथि आगे स्थगित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि यह सही है कि समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर बैक के परीक्षा फाॅर्म भरने की सुविधा शुरू नहीं हुई है। समर्थ टीम से संपर्क किया गया है, जिन्होंने जल्द फाॅर्म भरने की सुविधा शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन



- 13649 ने परीक्षा दी, 408 रहे अनुपस्थित
यूजी-पीजी पंचम, सप्तम और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन दो पारी में हुई परीक्षाओं में 13649 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 408 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कहीं से भी नकलची पकड़ने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें