फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: एम.आर्क में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Wed, 15 Jul 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एम.आर्क) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बुधवार (आज) से प्रवेश के आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

29 जून 2026 को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने बीयू को 20 सीटों पर एम.आर्क में प्रवेश लेने की मंजूरी दी। इस मंजूरी के साथ ही लखनऊ के राजकीय आर्किटेक्चर कॉलेज के बाद बीयू प्रदेश का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया, जहां एम.आर्क डिग्री कोर्स कराया शुरू हुआ है। चूंकि अभी तक बुंदेलखंड और आसपास के विद्यार्थी आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री के लिए दिल्ली, लखनऊ या अन्य महानगर जाते थे। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए कहा है कि एम. आर्क में प्रवेश के लिए आवेदन बुधवार से किए जा सकेंगे। इसमें सीधे प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सामान्य व पिछला वर्ग के विद्यार्थी को आवेदन फीस 700 रुपये और एससी-एसटी को 350 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें