फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू ने परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सामान्य स्नातक, परास्नातक के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 31 मई को होने वाली बीएससी पंचम सेमेस्टर और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनैलिटी डवलपमेंट प्रश्नपत्र की परीक्षा दो जून को प्रथम पाली में होगी।
विज्ञापन

इसी तरह, छह जून को होने वाली बीएससी/बीकॉम/बीएचएससी चतुर्थ सेमेस्टर के एनसीसी, फूड प्रोसेसिंग, एंटरप्रोन्योरशिप की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। वहीं, बीएससी/बीकॉम/बीएचएससी द्वितीय सेमेस्टर के फर्स्ट एड एंड हेल्थ, टैली, फोटोग्राफी की परीक्षा तृतीय पाली में होगी। 24 मई को होने वाली एमए, एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर के टोपोलॉजी प्रश्नपत्र की परीक्षा 29 मई को द्वितीय पाली में होगी। आठ जून को होने वाली एमए, एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर के इंफॉर्मेशन थ्योरी प्रश्नपत्र की परीक्षा 12 जून को द्वितीय पाली में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें