फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: इस बार आठ नए कोर्सों में शुरू होंगे प्रवेश, एक वर्ष से लेकर चार साल तक के पाठ्यक्रम शामिल

Mon, 13 Apr 2026 11:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सभी कोर्सों में सीधे प्रवेश के जरिये एडमिशन होगा। 16 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। समर्थ पोर्टल के जरिये ही प्रवेश होंगे। 15 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार आठ नए व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश शुरू होंगे। ये कोर्स एक वर्ष से लेकर चार साल तक के होंगे। इसके लिए सीटों का निर्धारण कर दिया गया है। सभी कोर्सों में सीधे प्रवेश के जरिये एडमिशन होगा। 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बीयू में पिछले साल तक 110 व्यावसायिक कोर्स संचालित होते थे। कई कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया तो कई में मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश होते हैं। लेकिन इस बार कोर्सों में इजाफा कर दिया गया है। बताया गया कि बीयू में इस बार से बीएससी प्रोग्राम ऑन नॉन कन्वेंशनल एनर्जी रिसोर्सेस एंड एनवायरमेंट कोर्स में भी प्रवेश मिलेगा। यह चार साल का कोर्स होगा, जिसमें 20 सीटें होंगी। इसके अलावा तीन वर्षीय बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं बीएससी फूड टेक्नोलॉजी स्पेशलाइजेशन इन मिलेट टेक्नोलॉजी भी तीन वर्षीय कोर्स होगा, जिसमें 20 सीटें हैं। इसी तरह, तीन-तीन साल के बीएससी ऑनर्स इंस्ट्रूमेंटेशन प्रोग्राम और बीएससी हर्बल साइंस में 40-40 सीटें हैं। वहीं, दो-दो वर्षीय वर्षीय एमएससी इन रिन्यूएबल एनर्जी एंड एनवायरमेंटल साइंस में 20 और मास्टर इन मेडिकल लैबोरेट्री साइंस में 40 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगिक साइंस एक साल का कोर्स होगा, जिसमें आठों पाठ्यक्रमों में से सर्वाधिक 50 सीटें हैं। बीयू कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि इस बार 16 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। समर्थ पोर्टल के जरिये ही प्रवेश होंगे। 15 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें