फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो जुलाई को हुई इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर देख सकते हैं अभी बीपीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि दो जुलाई क ो हुई प्रवेश परीक्षा में 8758 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 7648 ने परीक्षा दी थी और 1110 अनुपस्थित रहे थे। अनुपस्थितियों में सर्वाधिक एमएससी फोरेंसिक साइंस के विद्यार्थी थे। गौरतलब है कि बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 20 जून तक भरे गए थे और 25 विषयों की प्रवेश परीक्षा बीयू कैंपस में तीन पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में एमएड, एलएलबी, बीपीएड, एमएसडब्ल्यू, एमएफसी की, दूसरी पाली में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएएलएलबी, डीफार्मा और तीसरी पाली में एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी इनवॉयरमेंट साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी फूड टेक, एमएससी बॉटनी, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी बिल्डिंग में एमएससी मैथ्स, एमएससी स्टैटिक्स, एमफार्मा, एलएलएम, परीक्षा भवन, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलोजी विषयों की प्रवेश परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें