फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: 20 अप्रैल से शुरू हो सकते 103 कैंपस कोर्सों मेंं प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यवसायिक कोर्सों में हैं 5480 सीटें, परीक्षा समिति की बैठक में लगेगी मुहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि कैंपस में संचालित 103 व्यावसायिक कोर्सों में 20 अप्रैल से प्रवेश शुरू हो सकते हैं। जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक में तारीख पर मुहर लगेगी। कैंपस में चल रहे व्यावसायिक कोर्सों में 5480 सीटें हैं।
बीयू ने पिछले साल भी 20 अप्रैल से ही कैंपस कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इस बार भी इसी तिथि से माइक्रोबायोलॉजी, लॉ, मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, फॉरेंसिक साइंस, फिजिकल एजुकेशन, फाइन आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन समेत 103 कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कुछ महाविद्यालयों में भी व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। इनमें भी एक साथ प्रवेश शुरू होंगे। आवेदन फाॅर्म भरने के लिए सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपलोड की जाएंगीं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि 20 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। जल्द ही तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
45 कोर्सों के लिए देनी पड़ती प्रवेश परीक्षा
बीयू में 58 व्यावसायिक कोर्सों में मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश होते हैं। जबकि, 45 कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। इसके लिए यूपी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में परीक्षा केंद्र भी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें