फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू प्रशासन बैकफुट पर, अब एलएलबी की परीक्षाएं मई में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। एलएलबी के छात्रों के विरोध पर बीयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। एलएलबी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई में शुरू कराई जाएंगी। छात्र सोमवार को भी बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) परीक्षा कराने की मांग पर अड़े रहे।



बीयू प्रशासन कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 अप्रैल से शुरू कराने जा रहा है। अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है और जल्द अंतिम कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं, जिनको कंट्रोल रूम से जोड़ने का ट्रायल चल रहा है। दूसरी तरफ एलएलबी के छात्रों ने विषम सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के कुछ दिन बाद ही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने का विरोध किया। एलएलबी के छात्रों का विरोध तेज होता देख बीयू प्रशासन सोमवार को बैकफुट पर आ गया और परीक्षाएं मई में कराने का फैसला लिया। एलएलबी के छात्रों ने एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा कराने की मांग रखी, जिस पर बीयू प्रशासन ने असहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि एलएलबी के छात्रों ने परीक्षा के लिए समय मांगा था, जिस पर छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई से कराने का फैसला लिया है। द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह से कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एमसीक्यू की मांग फिलहाल पूरी नहीं हो सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें