फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग में जताया रोष

Tue, 27 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त सौ पदों के लिए सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया हुई जो देर रात्रि तक चली।
विज्ञापन


सोमवार को सौ पदों के लिए बीटीसी डिग्री धारक पांच सौ आवेदकों ने आवेदन किया था, लेकिन विभाग द्वारा 209 आवेदकों की लिस्ट सूचना पट पर चस्पा करने से क ई आवेदक बैचेन हो गए। ऐसे में इन आवेदकों के रोष प्रकट करने पर विभागीय अधिकारियों ने देर रात्रि तक सभी को काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल किया।
विज्ञापन


मेरिट आधार पर नगर खंड शिक्षा कार्यालय के यूआरसी भवन में पूर्वाह्न बाद हुई काउंसलिंग प्रक्रिया में वर्ष 2011 एवं वर्ष 12 के बीटीसी धारक आवेदकों की संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी होने, पांच सौ आवेदकों में से 209 आवेदकों की सूची चस्पा होने तथा यह स्पष्ट होने कि काउंसलिंग में सिर्फ 2012 के बीटीसी धारकों को ही प्राथमिकता दी जा रही है, पर कई आवेदकों ने रोष जताया और काउंसलिंग प्रक्रिया करा रहे अधिकारियों से उन्हें भी शामिल करने की मांग की। ऐसे में बीएसए सर्वदानंद के निर्देश पर रात्रि में भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें