फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नहीं सहेगी बाबा साहेब का अपमान : रामबाबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए बयान पर नाराजगी जताते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के बयान का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईया ने कहा बसपा किसी भी कीमत पर बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा डा.आंबेडकर के अनुयायी पूरे विश्व में हैं। उनका अपमान करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। मंडल प्रभारी रविकांत मौर्या ने गृहमंत्री के माफी न मांगने पर सड़क पर आंदोलन तेज करने की बात कही। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान मंडल प्रभारी मुकेश अहिरवार, अनीस राइन, मदनलाल अहिरवार, पवन चौधरी, बीडी फुले, महाराज सिंह पाल, कैलाश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र दत्त गौतम, विपिन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डा.आंबेडकर के अपमान पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन




इनसेट



बसपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

बसपा एवं कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस फोर्स प्रदर्शन के दौरान भी बसपा कार्यकर्ताओं के आसपास घूमती रही लेकिन, इसी दौरान मौका पाकर कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतला निकालकर फूंक दिया। पुतला फूंकते देख पुलिसकर्मियों ने उनसे उसे छीनकर तुरंत बुझा दिया। तब तक कार्यकर्ता वहां से निकल भागे।
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें