संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव चलो अभियान के तहत वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा के तहत सेक्टर शिवाजी नगर में मंडल प्रभारी बीडी फुले के मुख्य आतिथ्य में कैडर कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झांसी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धन प्रसाद ने की। इसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज को जोड़कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा को लेकर लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम देगी। जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता का ध्यान भटका कर लोगों की जनहित की और विकास कार्य को न देखकर लोगों को गुमराह करके बोट लेना चाहती हैं। इस अवसर शीतल कुशवाहा, नीरज गुप्ता, देवेंद्र अहिरवार, आशीष राय हंसारी, जिला संयोजक बामसेफ सुधा प्रशांत चौधरी आदि भी विचार व्यक्त किए। संचालन महानगर अध्यक्ष शकील मोहम्मद व आभार पार्षद सुंदर कुशवाहा ने व्यक्त किया।
मुकदमों के विरोध में डीएम को ज्ञापन देंगे सपाई
झांसी। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. रघुवीर चौधरी सहित 60 सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई आज सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को मुकदमे वापस लेने के संबंध में ज्ञापन देंगे। यह जानकारी सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने दी है। संवाद