फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में बड़ा फेरबदल!

Wed, 10 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के संगठन में भारी फेरबदल किया गया है। हालांकि, इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, पार्टी में इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार चार बुंदेलखंड प्रभारियों में से एक लालाराम अहिरवार को इस पद से हटा कर उन्हें जोनल कोआर्डिनेटर बनाते हुए चित्रकूट मंडल का प्रभार सौंपा गया है। जबकि, जोनल कोआर्डिनेटर कमल दोहरे व चंद्रदत्त गौतम को इस पद से हटा दिया गया है।

इनके स्थान पर राजेंद्र अहिरवार, बीके गौतम व बृजेश जाटव को जोनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष आरके अहिरवार की भी के स्थान पर मुन्ना पाली को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, आरके अहिरवार को मंडल कोआर्डिनेटर बनाते हुए जालौन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, पार्टी में अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, उक्त फेरबदल पर पार्टी सुप्रीमो की मुहर लग गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिला पंचायत चुनाव में पिछड़ने के बाद से ही बसपा में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव की रिपोर्ट भी तलब की थी। इसके बाद उक्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें