फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बसपा ने विवेक सिंह को बनाया जिला प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बसपा ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए संगठन के काम में तेजी लाने के लिए विवेक सिंह को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। उनके जिम्मे संगठन के गठन समेत पार्टी से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना रहेगा। मंगलवार को हुए बदलाव के मुताबिक झांसी मंडल के प्रत्येक जिले में दो प्रभारी तैनात किए गए हैं। दोनों जिला प्रभारी विधानसभा सीटों को बांटकर पार्टी के सभी कामकाज समय से पूरा कराएंगे। नई जिम्मेदारी के तहत विवेक सिंह अहिरवार एवं मेवालाल प्रधान जिला प्रभारी बनाए गए। इसी तरह संयोजक रविकांत मौर्या दो टीम बनाकर पूरे झांसी मंडल में कार्यों का संचालन करेंगे। वरिष्ठ नेता लालाराम अहिरवार के साथ कन्नौज के पूर्व एमएलसी नौशाद अली को भी जोड़ा गया है। झांसी मंडल में अन्य सभी पद बरकरार रखे गए हैं। मंडल प्रभारी रविकांत मौर्या के मुताबिक बूथ एवं सेक्टर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जल्द ही गठन पूरा कर बूथ स्तरीय बैठक भी आरंभ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें